Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Tubelight, Kabir Khan, Salim Khan

सलमान की 'ट्यूबलाइट' शानदार फिल्म है...

सलमान खान
सलमान खान को लेकर कबीर खान ने 'ट्यूबलाइट' फिल्म बनाई है जो 23 जून को प्रदर्शित हो रही है। फिलहाल फिल्म के संपादन का काम लगभग पूरा हो गया है। 
 
कबीर खान अपनी फिल्म सलमान के पिता सलीम खान को जरूर दिखाते हैं और उनसे सुझाव भी मांगते हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट कट सलीम खान को दिखाया जो उन्हें बेहद पसंद आया। 
 
एडिट रूम से बाहर निकलते ही सलीम खान ने कबीर खान को गले लगा लिया। फिर कहा कि 'ट्यूबलाइट' एक शानदार फिल्म है। कबीर ने फिल्म अच्छे से बनाई है। 
 
गौरतलब है कि कबीर ने 'बजरंगी भाईजान' भी सलीम को दिखाई थी। तब भी सलीम ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए इसे सलमान खान की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया था। 
 
सलीम ने तब कहा था कि इस फिल्म की सफलता के बारे में उन्हें कोई संदेह नहीं है। यह सलमान का आज तक का बेस्ट रोल है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 
 
एक बार फिर सलीम को फिल्म पसंद आई है और कबीर को लग रहा है कि ट्यूबलाइट भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। 
ये भी पढ़ें
आमिर को मोहन भागवत ने दिया पुरस्कार... 16 वर्ष बाद पुरस्कार समारोह में आमिर