1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Shahrukh Khan, Bajiroa Mastani, Dilwale, Bollywood

Salman V/s SRK : बाजीराव मस्तानी की तारीफ कर सलमान ने खेला ये दांव!

Salman Khan
सलमान खान ने बाजीराव मस्तानी के ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा कि रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण गजब लग रहे हैं और फिल्म बहुत अच्छी होगी। साथ ही उन्होंने अफसोस भी जाहिर किया है कि उन्हें यह फिल्म न कर पाने का अफसोस भी है। 
 
गौरतलब है कि इस फिल्म को सलमान के साथ संजय लीला भंसाली बनाना चाहते थे। बात तब की जब सलमान और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते मधुर थे। जब तक फिल्म शुरू हो पाती तब तक दोनों में ब्रेक अप हो गया और भंसाली ने फिल्म बनाने की योजना टाल दी। 
भंसाली ने जब फिल्म पुन: बनाने का निश्चय किया तो सलमान को ही यह फिल्म ऑफर की। सलमान ने स्क्रिप्ट सुनी। उन्हें पसंद भी आई, लेकिन तब तक वे 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए हां कह चुके थे और भंसाली को उन्हें ना कहना पड़ा। करीना कपूर ने भी फिल्म करने से इंकार कर दिया। 
 
अब ये सारी बातें बता कर सलमान 'बाजीराव मस्तानी' के प्रचार को हवा देना चाहते हैं। सभी जानते हैं कि यह फिल्म 'दिलवाले' के सामने रिलीज हो रही है। दिलवाले में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि बाजीराव मस्तानी पर दिलवाले भारी पड़ेगी। शायद इसी कारण सलमान 'बाजीराव मस्तानी' की तारीफ कर रहे हैं और अप्रत्यक्ष रूप से अपने फैंस को यह फिल्म देखने के लिए संदेश दे रहे हैं।