Tue, 14 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Shah Rukh Khan, Sanjay Dutt

सलमान-शाहरुख की तरह रोमांस नहीं करूंगा : संजय दत्त

सलमान खान
जहां शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार खुद से आधी से भी कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ बिना किसी हिचक के रोमांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहे संजय दत्त ने इस तरह की हरकतों से खुद को दूर रखने का फैसला किया है।
 
संजय का कहना है कि अब वो ऐसी फिल्में करेंगे, जो उनकी उम्र के हिसाब से होंगी। जब संजय से उनकी आने वाली फिल्म के बारे में सवाल पूछा गया जिसमें उनकी एक बेटी भी होगी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "मुझसे यह उम्मीद ना करें कि मैं पेड़ के इर्द-गिर्द आलिया भट्ट के साथ रोमांस करूंगा। मैं ऐसी फिल्में करूंगा, जो मेरी उम्र को ज्यादा सूट करती हों और यह सही भी है। मेरी फिल्म में एक्शन और कॉमेडी भी होगा और हां मैं एक बेटी के साथ भी नजर आऊंगा।"
वहीं जब संजय से उनकी बायोपिक के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ उन पर आधारित होगी और किसी को डरने की जरूरत नहीं कि इस फिल्म से उनका कोई राज खुल जाएगा। चर्चा है कि संजय के बायोपिक से माधुरी दीक्षित को डर लग रहा है, क्योंकि एक समय में दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा था।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कुणाल खेमू पर भीड़ ने किया हमला