• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan and shahrukh khan starrer film karan arjun re released in theatres on 22 november
Last Modified: सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (14:30 IST)

पर्दे पर फिर साथ नजर आएगी सलमान-शाहरुख खान की जोड़ी, 29 साल बाद फिर रिलीज हो रही करण अर्जुन

Film Karan Arjun Re Release
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान साथ नजर आए थे। फिल्म के डायलॉग से लेकर गानों तक को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं अब यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
 
मेकर्स ने फिल्म को रि-रिलीज करने की घोषणा की है। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर 'करण अर्जुन' की दोबारा रिलीज की अनाउंसमेंट की है। फिल्म का नया टीजर भी जारी हुआ है। यह फिल्म 22 नवंबर को फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 
 
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'राखी जी ने सही कहा था फिल्म में, मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।' 
 
बता दे कि 'करण अर्जुन' में सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। फिल्म की कहानी पुर्नजन्म और बदला लेने पर आधारित है। 
ये भी पढ़ें
मुश्किल में घिरीं बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चाहत पांडे की मां, कोर्ट ने दिया संपत्ति कुर्क करने का आदेश