Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Amy Jackson, Freaky Ali

अब एमी जैक्सन के गॉडफादर बनें सलमान खान!

सलमान खान
सलमान खान द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'फ्रीकी अली' में एमी जैक्सन लीड रोल में हैं। एमी की प्रतिभा के सलमान कायल हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि वे अब एमी के करियर में खासी दिलचस्पी  लेने लगे हैं। उन्होंने दो-तीन अपने निर्माताओं से एमी के नाम की सिफारिश भी कर डाली है और संभव है कि साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फिल्म एमी को लेकर बनाएं। 
सलमान युवा कलाकारों के करियर में खासी दिलचस्पी लेते हैं। कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा जैसी अभिनेत्रियों को ऊंचाई तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। अब वे एमी का करियर संवारना चाहते हैं। 
 
एमी को भारतीय फिल्मों में आए लंबा समय हो गया है, लेकिन अब तक उनका करियर उड़ान नहीं भर पाया है। सलमान जैसा गॉडफादर यदि उन्हें मिल जाता है तो संभव है कि उनके करियर में बदलाव आ जाए। 
ये भी पढ़ें
Box Office : हैप्पी भाग जाएगी का दूसरा वीकेंड