biodatamaker
✕

ये क्या... बिक नहीं रही है अमिताभ बच्चन की फिल्म!

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (12:13 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 75 की उम्र में भी कई युवा नायकों से आगे हैं। फीस के मामले में भी और दर्शकों की भीड़ जुटाने में भी, लेकिन उनकी आगामी फिल्म 'सरकार 3' के बारे में कहा जा रहा है कि यह बिक नहीं रही है। इसी कारण फिल्म की रिलीज 7 अप्रैल से आगे बढ़ाकर 12 मई कर दी गई। अब खबर आई है कि 12 मई को भी फिल्म शायद ही रिलीज हो पाए। 
 
फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'सरकार 3' के लिए जो कीमत मांगी जा रही है वो वितरक देने के लिए तैयार नहीं हैं। इसकी वजह अमिताभ नहीं, बल्कि फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहद खराब है। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं, लिहाजा वितरक ज्यादा दाम देने के लिए तैयार नहीं है। 
 
फिल्म के निर्माता इरोस की ओर से कहा गया है कि इस तरह की सारी बातें निराधार हैं। फिल्म 12 मई को ही प्रदर्शित होगी, लेकिन फिल्म की रिलीज लगातार आगे क्यों बढ़ रही है? प्रचार में गरमाहट क्यों नहीं है? इन बातों के जवाब नहीं दिए गए हैं। 
 
सरकार 3, सरकार श्रृंखला की तीसरी फिल्म है। सरकार और सरकार राज इसके पहले दो भाग हैं जो सफल रहे थे। सरकार 3 में अमिताभ बच्चन के अलावा जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, अमित सध, यामी गौतम और रोनित रॉय की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं। 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख