सम्बंधित जानकारी
- पंजाब में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का विरोध, कई सिनेमाघरों में नहीं हुई रिलीज
- विमान दुर्घटना में ब्राजील की मशहूर सिंगर मारिलिया मेंडोंका का निधन
- KBC 13 : कभी दिल्ली में ज्वेलरी बेचते थे अक्षय कुमार, इस तरह मिली पहली फिल्म
- 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जया बच्चन निभाएंगी यह किरदार!
- 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ छोटे से रोल में नजर आईं हैलिन शास्त्री, वीडियो शेयर कर बयां की फिलिंग्स
रकुल प्रीत सिंह ने शुरू की फिल्म 'छतरीवाली' की शूटिंग, निभाएंगी यह किरदार
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दिवाली के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 'छतरीवाली' की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के जरिए रकुल ने इस बात की जानकारी दी।
रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो और वीडियो साझा किया, जिसमे वह फिल्म की यूनिट के साथ पारंपरिक लिबास में सजी-धजी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर पर रकुल ने लिखा, और यह शुरू हो रहा है। टीम छतरी।
एक वीडियो में रकुल सेट पर लक्ष्मी पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। क्लैपबोर्ड पर छतरीवाली टाइटल लिखा हुआ है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हुई है।
गौरतलब है कि फिल्म छतरीवाली का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर कर रहे हैं। इस फिल्म में रकुल कॉन्डम टेस्टर का किरदार निभा रही हैं। यह उनके करियर का अबतक का सबसे बोल्ड किरदार होगा। छतरीवाली एक सामाजिक व्यंग्य प्रधान फिल्म है।
