सम्बंधित जानकारी
- अल्लू अर्जुन की फैंस से अपील, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें
- डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन हिंदी में रिलीज होगी बघीरा
- होम्बले फिल्म्स ने प्रशांत नील के निर्देशन में जूनियर एनटीआर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान किया
- ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना धोप हुआ रिलीज
- टाइगर जिंदा है की रिलीज को 7 साल पूरे, सलमान खान ने खुद लिखा था फिल्म का यह आइकॉनिक डायलॉग
पुष्पा 2 : द रूल ने रचा इतिहास, बाहुबली 2 को पछाड़ भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'पुष्पा 2 : द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
वहीं अब अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' ने इतिहास रच दिया है। पुष्पा 2 ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' को मात दे दी है। अब 'पुष्पा 2 : द रूल' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 18 दिनों में 1062.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2 : द रूल' ने प्रभास फिल्म की 'बाहुबली : द कंक्लूजन' को मात दे दी है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए है।
'पुष्पा : द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रूल' का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। 'पुष्पा 2' का तूफान देखने हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी।
