सम्बंधित जानकारी
- संध्या थिएटर हादसे को लेकर अल्लू अर्जुन के घर पर प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़
- अल्लू अर्जुन की फैंस से अपील, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें
- डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन हिंदी में रिलीज होगी बघीरा
- होम्बले फिल्म्स ने प्रशांत नील के निर्देशन में जूनियर एनटीआर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान किया
- ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना धोप हुआ रिलीज
घर का नाम रामायण हो, लेकिन श्रीलक्ष्मी को कोई और ले जाए, कुमार विश्वास का सोनाक्षी और शुत्रघ्न सिन्हा पर तंज!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल संग शादी के बाद से ही काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की परवरिश पर सवाल उठाया था। वहीं अब मशहूर कवि कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हैं, अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाईयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें।
'आपके घर का नाम रामायण हो और आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए' : कवि कुमार विश्वास
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) December 23, 2024
कुमार विश्वास ने दिया विवादास्पद बयान, सुनिए और पहचानिए कि उनका इशारा किस की ओर है. @DrKumarVishwas #KumarVishwas #ApneApneRam#MeerutMahotsav @ApneApneRam #SonakshiSinha #Bollywood… pic.twitter.com/QVLs0Zz9W9
कुमार विश्वास आगे कहते हैं, 'अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। अन्यथा ऐसा हो सकता है कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो, लेकिन कोई और आपके घर की लक्ष्मी अपने साथ ले जाए।'
कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन फैस का मानना है कि उन्होंने सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिंहा पर तंज किया है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम 'रामायण' है। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है।
गौरतलब है कि साल 2019 में अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' में सोनाक्षी ने 'रामायण' से जुड़े सवाल का गलत जवाब दिया था। सोनाक्षी यह नहीं बता पाई थी कि हनुमान जी संजीवनी बूटी लाए थे।
