सम्बंधित जानकारी
- MTV रोडीज के नए एपिसोड्स हुए शुरू, नेहा धूपिया ने शेयर किया वीडियो
- अमिताभ बच्चन ने शेयर की तीन पीढ़ियों की तस्वीर, बेटे और नाती के साथ आए नजर
- सलमान खान ने की सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' की तारीफ, बोले- इसे कहते हैं दबंग
- माधुरी दीक्षित बनीं पति की हेयर स्टाइलिस्ट, तस्वीर वायरल
- Happy Birthay : एक्टिंग के साथ-साथ अपनी हॉट अदाओं के लिए भी चर्चा में रहती हैं जैस्मीन भसीन
बिहार में सैनिकों से मिलने पहुंचे नाना पाटेकर, खेत में चलाया हल
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। नाना एक ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के लिए काफी काम करते रहे हैं। हाल ही में नाना पाटेकर बिहार के मोकामा स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे थे। जहां उन्होंने शहीदों के सम्मान में आयोजित सीआरपीएफ के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नाना पाटेकर आर्मी की वर्दी में जवानों के साथ अपनी बात कहते नजर आए। मीडिया से बात करते हुए नाना ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं। मैंने ढाई साल सेना को दिए हैं। मुझे पता है कि वो किन परिस्थितियों में काम करते हैं।
देश के असली हीरो हमारे जवान हैं। हम तो मामूली से इंसान भी नहीं हैं। बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिजम के मुद्दे पर नाना ने मीडिया को ज्यादा ध्यान देने के लिए नहीं कहा।
नाना पाटेकर ने ना केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि मोकामा के एक खेत में हल चलाकर उन्होंने जय जवान और जय किसान के नारे को भी बुलंद किया। इसके अलावा नाना पाटेकर ने फैंस से भी मुलाकात की। नाना से मुलाकात कर लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते भी नजर आए।
