1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manoj bajpayee got legal notice regarding property in uttrakhand

उत्तराखंड में करोड़ों की जमीन खरीदकर कानूनी पचड़े में फंसे मनोज बाजपेयी, मिला नोटिस

Manoj Bajpayee gets legal notice
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी। लेकिन इस जमीन की वजह से मनोज बाजपेयी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।
 
मनोज बाजपेयी ने जो जमीन खरीदी है, वह राज्य के भू-कानून के मानकों के मुताबिक नहीं, जिस कारण अब सरकार कोई सख्त कदम उठा सकती है। बताया जा रहा है कि वहां की जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा न हो, इसके लिए राज्य सरकार कोई कानून बनाने के बारे में भी सोच रही है।
 
दरअसल, साल 2021 में मनोज बाजपेयी ने लमगड़ा ब्लॉग में जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। लेकिन अब उसकी जांच हुई तो पता चला है कि वह भू-कानून से बाहर है। अब जिला प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह का एक्शन लेने से पहले कोर्ट और सरकार की इजाजत लेना जरूरी होगा। 
 
खबरों के अनुसार मनोज बाजपेयी ने यह जमीन योग सेंटर खोलने के लिए खरीदी थी। मगर अभी तक उसमें प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया, जिस वजह से उन्हें नोटिस भेजा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने 27 सितंबर को आदेश जारी कर कहा था कि बाहरी लोग निकाय क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन बिना इजाज के नहीं खरीद सकेंगे। इस पर बैन लगाया जाएगा।
 
जिल अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा, जमीन की जांच गहनता करने के बाद कार्यवाही की जा रही है। जिसमें मनोज बाजपेयी की 15 नाली जमीन भी शामिल है जो उन्होंने 2021 में योग सेंटर के लिए जमीन ली थी। लेकिन उन्होंने अभी तक प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या BBMF ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ-साथ सलमान खान को भी भेजा नोटिस? एक्टर के प्रवक्ता ने बताया सच