शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kiran Rao Laapataa Ladies accused of being copied from Arabic film Burqa City
Last Updated : बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (12:14 IST)

क्या विदेशी फिल्म की कॉपी है लापता लेडीज? यूजर्स बोले- किरण राव ने बुर्के को किया घूंघट से रिप्लेस

Kiran Rao
किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को दुनियाभर में खूब प्यार मिला। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रमिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन की एक्टिंग को खूब सराहा गया। इस फिल्म को भारत की तरफ से 97वें ऑस्कर में भी भेजा गया था। हालांकि 'लापता लेडीज' अवॉर्ड जीतने से चूक गई। 
 
लेकिन अब किरण राव की यह फिल्म ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। दरअसल, 'लापता लेडीज' एक विदेशी फिल्म की कॉपी बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि किरण राव की इस फिल्म का कंटेंट साल 2019 में आई अरबी फिल्म 'बुर्का सिटी' से चुराकर बनाया गया है। 
 
सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के मिलते जुलते सीन्स के कोलाज वायरल हो रहे हैं। इससे पता चलता है कि दोनों ही फिल्मों की थीम एक ही है। 'बुर्का सिटी' में एक नवविवाहित जोड़े की कहानी दिखाई गई, जिसकी दुल्हन की बुर्का के कारण दूसरी महिला के साथ अदला-बदली हो जाती है। 
 
इसके बाद वह शख्स अपनी दुल्हन को ढूंढने निकल पड़ता है। वहीं 'लापता लेडीज' में घूंघट के कारण दुल्हन की अदला-बदली हो जाती है। कई यूजर्स का कहना है कि 'लापता लेडीज' की कहानी और प्लॉट 'बुर्का सिटी' जैसा है। बस  इतना ही फर्क है कि 'लापता लेडीज' में बुर्का को घूंघट से रिप्लेस कर दिया गया।
 
वहीं कई लोग 'लापता लेडीज' को साल 1999 में टेलीकास्ट टीवी शो 'घूंघट के पट खोल' से प्रेरित बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कैसे किरण ने बुर्के को घूंघट में बदल दिया। शर्मनाक तरीके से बुर्का सिटी को काफी किया है।' एक अन्य ने लिखा, 'और इसे उन्होंने ऑस्कर्स के लिए भेज दिया। कम से कम ओरिजनल काम तो चुना जा सकता था।'