सम्बंधित जानकारी
- ‘द नर्मदा स्टोरी’ का अनोखा प्रमोशन, वायरल स्क्रीनशॉट से मचा दिया हड़कंप, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
- बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमा 'धुरंधर 2' का तूफान, 53वें दिन किया इतना कलेक्शन
- सलमान खान की सलाह से लेकर अनीस बज्मी की मंजूरी तक: ऐसे हुई कुब्रा सैत की फिल्म ‘रेडी’ से बड़ी शुरुआत
- भीषण सड़क हादसे में साउथ एक्टर भरत कांत का निधन, दोस्त की भी गई जान
- अदा शर्मा: एक्टिंग के जुनून में छोड़ी पढ़ाई, लुक्स के कारण मिले रिजेक्शन, फिर एक फिल्म ने बदल दी किस्मत
बेटी के जन्म के बाद ऐसी हो गई थी कियारा आडवाणी की हालत, बोलीं- हर छोटी बात पर रोती थी
बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। जुलाई 2025 में अपनी बेटी सारायाह मल्होत्रा का स्वागत करने के बाद, कियारा अब धीरे-धीरे काम पर लौट रही हैं।
हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में कियारा ने उस दौर के बारे में बात की, जिसके बारे में अक्सर समाज में चुप्पी साध ली जाती है—वह है 'पोस्टपार्टम फेज')। मदरहुड और पोस्टपार्टम को लेकर बात करते हुए कियारा बेहद इमोशनल हो गईं। वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
कियारा ने बताया कि मां बनने के बाद एक महिला के भीतर शारीरिक ही नहीं, बल्कि एक गहरा मानसिक और पहचान का बदलाव आता है। कियारा ने कहा, एक वक्त ऐसा था जब मेरी भावनाएं अनियंत्रित थीं। मुझे समझ नहीं आता था कि मुझे क्या हो रहा है, बस हर छोटी बात मुझे ट्रिगर करती थी और मैं रोने लगती थी।
कियारा ने समाज की उस सोच पर भी प्रहार किया जहां मां बनने के बाद सिर्फ बच्चे की जिम्मेदारियों पर बात की जाती है, लेकिन मां के मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है। जब कियारा इस कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे। इसके बावजूद, सिद्धार्थ ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। कियारा ने याद किया कि कैसे सिद्धार्थ देर रात काम से लौटकर सीधे उनके पास आते थे ताकि उनके और बच्चे के साथ समय बिता सकें।
कियारा ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया, हमारी बेटी के पीडियाट्रिशियन ने सिद्धार्थ को एक सलाह दी थी। उन्होंने कहा था— 'इसे हर रात बस एक ड्राइव पर ले जाया करो।' मुझे ताजी हवा की जरूरत थी, उस एक ही रूटीन से बाहर निकलने की जरूरत थी।
6 महीने बाद मिली खुद को 'ग्रेस' देने की हिम्मत
कियारा ने बताया कि उन्हें इस फेज से पूरी तरह बाहर आने और खुद को स्वीकार करने में लगभग 6 महीने का समय लगा। उन्होंने कहा कि 34 साल की उम्र में मां बनने के बाद उन्होंने पहली बार खुद के साथ एक गहरा रिश्ता बनाना सीखा और अपनी सीमाओं को तय करना शुरू किया। मातृत्व ने उन्हें दूसरों के बजाय खुद को प्राथमिकता देना सिखाया।
कियारा आडवाणी जल्द ही यश के साथ फिल्म 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। पहले यह फिल्म जून 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 4 जून, 2026 तय की गई है।
