1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan reveals he never read film scripts and luxury watches truth
Last Updated : शनिवार, 16 मई 2026 (13:17 IST)

सलमान खान ने अपने करियर में कभी नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट, करोड़ों की घड़ियों का भी खोला राज

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। साल 1988 में रिलीज फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। 
 
हाल ही में सलमान खान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसे हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 'वैराइटी इंडिया' के साथ एक खास बातचीत में सलमान खान ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में आज तक कभी कोई फिल्म स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है।
 
इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से उनकी फिल्म चयन प्रक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट्स लिखी जरूर हैं, लेकिन उन्हें कभी पढ़ा नहीं है। मैं पूरी स्क्रिप्ट को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ने के बजाय फिल्म के माहौल, कहानी का ट्रीटमेंट और उसकी कमाई की संभावना समझना ज्यादा पसंद करता हूं। 

 
फिल्मों के अलावा सलमान खान अक्सर पब्लिक इवेंट्स में बेहद महंगी और दुर्लभ घड़ियां पहने नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुछ घड़ियों की कीमत 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती है। इस चर्चा पर से पर्दा उठाते हुए सलमान ने बेहद मजाकिया में खुलासा किया है। 
 
सलमान ने कहा, आप मुझे जो घड़ियां पहने हुए देखते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वो सारी घड़ियां मेरी ही हैं। वह कभी इस दोस्त की होती है तो कभी उस दोस्त की। सलमान के इस कबूलनामे ने फैंस का दिल जीत लिया है कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद वह आज भी अपने दोस्तों की चीजें मांगकर पहनने में संकोच नहीं करते।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन और सलमान खान फिल्म्स (SKF) के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान एक इंडियन आर्मी कर्नल के किरदार में दिखेंगे, जबकि चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें