विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम
बॉलीवुड के टैलेंटेड और दमदार अभिनेताओं में शुमार विक्की कौशल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 16 मई को जन्मे विक्की ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग में एक अलग ही सच्चाई और गहराई देखने को मिलती है, जो उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाती है। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था।
पिता नहीं चाहते थे बेटा बने एक्टर
विक्की कौशल के पिता शाम कौशल इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष देखा, इसलिए वे नहीं चाहते थे कि उनका बेटा भी इस अनिश्चित और कठिन इंडस्ट्री में कदम रखे। उनकी इच्छा थी कि विक्की पढ़ाई करके एक सुरक्षित और स्थिर नौकरी करें।
इंजीनियरिंग के बाद लिया बड़ा फैसला
पिता के कहने पर विक्की ने मुंबई के Rajiv Gandhi Institute of Technology से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। लेकिन एक आईटी कंपनी के इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि 9 से 5 की नौकरी उनके लिए नहीं बनी है। यहीं से उन्होंने अपने दिल की सुनी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्ट्यूट से ट्रेनिंग ली।
असिस्टेंट डायरेक्टर से शुरू हुआ सफर
फिल्मों में सीधे लीड रोल मिलना आसान नहीं था। विक्की ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में काम किया और फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखी।
मसान से मिली पहचान
साल 2015 में रिलीज हुई मसान से विक्की कौशल ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा।इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। Raman Raghav 2.0, Raazi और Sanju जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने लोगों का ध्यान खींचा।
विक्की के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनी। इस फिल्म में निभाए गए उनके किरदार और डायलॉग “Hows the Josh?” ने उन्हें देशभर में सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद विक्की कौशल हर घर में पहचाने जाने लगे।
सरदार उधम में दिखा असली टैलेंट
साल 2021 में रिलीज हुई सरदार उधम में विक्की ने शहीद उधम सिंह का किरदार निभाया। उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने बेहद सराहा और इसे उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। हाल ही में विक्की फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आए। इस फिल्म में उनका रफ और टफ लुक फैंस को काफी पसंद आया और यह साबित करता है कि वह हर किरदार में खुद को ढाल सकते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें