रेड बिकिनी पहन खुशी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज
जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली खुशी अक्सर इंटरनेट पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार खुशी ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
खुशी तस्वीरों में रेड कलर की चेक्ड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने डेनिम जींस और ग्रे कलर की जैकेट कैरी की है। वह अपनी सुडौल काया और किलर लुक्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में खुशी के फेशियल एक्सप्रेशन काफी इंटेंस और मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। कभी वह कैमरा की ओर देखते हुए अपनी नशीली आंखों का जादू चलाती हैं, तो कभी 'कैंडिड पोज़' में बेहद मासूम और प्यारी लगती हैं।
वायरल तस्वीरों में खुशी कभी मेसी बन में दिखती हैं, जो उनके कैजुअल लुक को कॉम्प्लीमेंट करता है, तो कभी खुले वेवी हेयर के साथ वह रेड-कार्पेट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आती हैं। उनका मेकअप हमेशा ड्यूई और नेचुरल होता है।
तस्वीरों में खुशी एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
खुशी इन दिनों सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मॉम 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार, वह इसमें कीर्ति का किरदार निभा रही हैं, जो एक इंटेंस ड्रामा होने वाला है।