मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan on india cinema screens dhurandhar box office example
Last Modified: रविवार, 8 फ़रवरी 2026 (13:46 IST)

'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बीच आमिर खान ने उठाया इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सवाल, बोले- अगर 15 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होती तो...

Aamir Khan interview
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भले ही यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन सिनेमाघरों में अभी भी इसका जलवा देखने को मिल रहा है। 'धुरंधर' का कलेक्शन 1300 करोड़ के पार हो चुका है। 
 
'धुरंधर' की जबरदस्त सक्सेस के बीच 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री की बुनियादी समस्याओं पर बेबाकी से अपनी राय रखी है। हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने भारत में सिनेमाघरों की कमी पर चिंता जताई है। 
 
आमिर खान ने 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे बुनियादी ढांचे की कमी फिल्मों की कमाई को सीमित कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर धुरंधर जैसी फिल्म को वैसी ही बड़ी रिलीज मिलती जैसी चीनी फिल्मों को मिलती है, तो वह और भी ज्यादा कमाई करती।
 
चीन से तुलना और भारत की स्थिति आमिर ने कहा, भारत एक विशाल देश है, लगभग एक महाद्वीप जैसा। यहां हर राज्य की अपनी भाषा और संस्कृति है। हमें बहुत अधिक सिनेमा हॉलों की जरूरत है। अगर हम चीन से तुलना करें, तो उनके पास लगभग 1 लाख स्क्रीन्स हैं, जबकि हमारे पास मात्र 9,000। हम उनके मुकाबले सिर्फ दसवें हिस्से पर खड़े हैं। यही कारण है कि चीन में एक फिल्म केवल अपने देश से 2 बिलियन डॉलर का कारोबार कर लेती है।
 
आमिर ने कहा, धुरंधर ने लगभग 1,000 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। अब कल्पना कीजिए, अगर यह फिल्म 5,000 स्क्रीन्स के बजाय 15,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होती, तो इसके नतीजे कितने विशाल होते। असली बदलाव तब आएगा जब स्क्रीन्स की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि आज भी भारत के कई जिलों में एक भी सिनेमा हॉल नहीं है।
 
उन्होंने कहा, भारत में सिनेमा को जमीनी स्तर पर विस्तार की जरूरत है। जब स्क्रीन्स की संख्या बढ़ेगी, तो हमारे पिरामिड का आधार चौड़ा होगा। चीन में फिल्में अरबों डॉलर कमाती हैं क्योंकि वहां पहुंच ज्यादा है।
 
बता दें कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद आदित्य धर 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार एक बार फिर नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
को-स्टार्स संग रोमांटिक डांस पर आकांक्षा चमोला हो रहीं ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब