1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tere sang arijit singh iulia vantur echoes of us song trending
Last Modified: रविवार, 8 फ़रवरी 2026 (11:44 IST)

यूलिया वंतूर और अरिजीत सिंह के जादुई कॉलेबोरेशन 'तेरे संग' को नेटिज़न्स से मिल रहा खूब प्यार

Tere Sang Song
यूलिया वंतूर और अरिजीत सिंह ने 'तेरे संग' में साथ आकर एक सोलफुल कॉलेबोरेशन पेश किया है, जो लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यह खूबसूरत गीत शॉर्ट फिल्म इकोज़ ऑफ अस में शामिल है, जिसका निर्देशन जो राजन ने किया है। 
 
गीत में यूलिया और अरिजीत की आवाज़ों का जबरदस्त मेल है, जो सुनने वालों को भावनाओं में डुबो देता है। उनकी ये जोड़ी काफी पसंद की जा रही है, लोग उनकी आवाज़ों के तालमेल की खूब तारीफ कर रहे हैं। दिल से गाया गया यह गाना और इसके अर्थपूर्ण बोल इसे और भी खास बना देते हैं।
 
तेरे संग हाल ही में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला म्यूजिकल कॉलेबोरेशन बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को भरपूर प्यार दे रहे हैं और यूलिया और अरिजीत की आवाज़ों के परफेक्ट मेल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
एक नेटिज़न ने लिखा, 'सच में यूलिया से बहुत इम्प्रेस्ड हूं, वह मेहनत कर रही हैं और ये साफ दिख रहा है। और अरिजीत का उन्हें सपोर्ट करना बस।' एक और फैन ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'तेरे संग सच में बहुत खूबसूरत गाना है। अरिजीत की आवाज़ में सच्ची भावनाएं हैं और यूलिया ने नई ऊर्जा भर दी। इस कॉलेबोरेशन को बहुत पसंद किया।'
 
एक नेटिज़न ने कमेंट किया, 'इस शॉर्ट फिल्म में दिल है। अरिजीत की आवाज ने इसे पूरी तरह उठाया है, और यूलिया इसमें बेहद खूबसूरती से फिट बैठती हैं।' एक नेटिज़न ने लिखा, 'अरिजीत सिंह का इतनी अर्थपूर्ण शॉर्ट फिल्म चुनना और यूलिया का साथ देना इस कॉलेबोरेशन को और भी खास बनाता है।'
 
एक कमेंट में लिखा गया, 'प्यारी शॉर्ट फिल्म। अरिजीत का संगीत, यूलिया की मेहनत और पूरी कहानी यह साफ़ बताती है कि इसे इतना प्यार और पहचान क्यों मिल रही है।' ए अन्य लिखा, 'पुरस्कारों की बात अलग, लेकिन यह फिल्म सच में दिल को छूती है। अरिजीत की आवाज़ हर पल को और खास बनाती है और यूलिया स्क्रीन पर बहुत नैचुरल लगती हैं।'
 
'तेरे संग' शॉर्ट फिल्म इकोज ऑफ अस की भावनाओं को सीधे दिल तक पहुंचाता है और कहानी को और गहराई देता है। गाना फिल्म की स्टोरी में ऐसा जुड़ा है कि यह एक शोक में डूबे आदमी की जिंदगी के साथ मेल खाता है, जो अपनी दिवंगत पत्नी की वीडियो डायरीज़ से कुछ छुपी हुई सच्चाइयां जानता है। गीत में भावनाओं और रहस्य का सुंदर मेल है।
ये भी पढ़ें
ब्लैक गाउन में दीपिका पादुकोण का कातिलाना अंदाज, इंटरनेट पर वायरल हुई हॉट तस्वीरें