सम्बंधित जानकारी
- शाहरुख खान संग अनबन की खबरों पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
- फिनाले से पहले कंगना के 'लॉक अप' से बाहर हुईं सायशा शिंदे, ये कंटेस्टेंट्स बने फाइनलिस्ट
- 'जनहित में जारी' का ट्रेलर रिलीज, कंडोम बेचने निकलीं नुसरत भरूचा
- नोरा फतेही के साथ रणवीर सिंह ने किया 'गर्मी' सॉन्ग पर डांस, वीडियो वायरल
- एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर लगाया हिंसक यौन हमले का आरोप
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, पूल में रोमांस करती आईं नजर | katrina kaif shared a romantic photo with vicky kaushal
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों ने बीते साल दिसंबर में राजस्थान में शादी रचाई थी। यह कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।
हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कैटरीना और विक्की स्विमिंग पूल में रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में कैटरीना व्हाइट कलर के स्विमसूट में नजर आ रही हैं। वहीं विक्की शर्टलेस दिख रहे हैं। कैटरीना ने विक्की को गले लगाया हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, 'मी एंड माइन।'
फैंस कपल की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट और लाइक्स कर रहे हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करे तो कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वालली हैं। इसके अलावा उनके पास फोन भूत और मेरी क्रिसमस जैसी फिल्में भी हैं। वहीं विक्की कौशल द इम्मोर्टल अश्वथामा, सैम बहादुर और गोविंदा नाम मेरा जैसी फिल्मों में दिखेंगे।
