Daily Horoscope
✕

कबीर सिंह पर नई फिल्मों का भी असर नहीं, 8वें दिन भी धमाल जारी

बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह का धमाल जारी है और फिल्म ने आठवें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 2019 का किसी भी फिल्म का यह सबसे बेहतरीन दूसरा शुक्रवार है।

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (11:40 IST)
फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी दूसरे सप्ताह के पहले दिन 12.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके पहले 2019 में दूसरे शुक्रवार सर्वाधिक कलेक्शन करने का कीर्तिमान उरी के नाम था। इस फिल्म ने 7.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कबीर सिंह ने आठ दिनों में 146.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और 9वें दिन यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े से आगे निकल जाएगी। 
 
28 जून को कुछ नई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है, लेकिन इससे 'कबीर सिंह' की सेहत कर खास असर नहीं पड़ा और दर्शकों की पहली पसंद अभी भी यही फिल्म बनी हुई है। 
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में शुक्रवार 20.21 करोड़ रुपये, शनिवार 22.71 करोड़ रुपये, रविवार 27.91 करोड़ रुपये, सोमवार 17.54 करोड़ रुपये, मंगलवार 16.53 करोड़ रुपये, बुधवार 15.91 करोड़ रुपये और गुरुवार को 13.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले सप्ताह में 134.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
यह फिल्म शाहिद के करियर की बतौर सोलो हीरो सबसे बड़ी हिट फिल्म है। क्रिटिक्स को यह फिल्म खास पसंद नहीं आई है। उन्होंने इसे नारी विरोधी फिल्म करार दिया है, लेकिन आम दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है और इसका सबूत है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख