Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kaabil, Urvashi Rautela

रितिक रोशन की फिल्म में उर्वशी रौटेला का डांस

काबिल
रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के लिए निर्देशक संजय गुप्ता एक पुराने हिट गीत को नए अंदाज में जोड़ना चाहते हैं। याराना फिल्म का गीत 'सारा जमाना' आज भी लोकप्रिय है। इसकी धुन राजेश रोशन ने बनाई थी। इस गाने को रिमिक्स कर वे 'काबिल' में जोड़ेंगे। गीत को उर्वशी रौटेला पर फिल्माया जाएगा। रितिक भी इस गाने में दिखाई दे सकते हैं। 
'काबिल' की शूटिंग अंतिम दौर में है। राकेश रोशन इस फिल्म पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं क्योंकि रितिक की पिछली कुछ फिल्में असफल रही हैं। खबर है कि राकेश रोशन फिल्म से खुश हैं। 
 
'काबिल' अगले वर्ष 26 जनवरी 2017 को प्रदर्शित होगी। फिल्म की शाहरुख खान की 'रईस' से टक्कर है। 
ये भी पढ़ें
करण जौहर ने किया अक्षय-ट्विंकल को राजी