1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jailer actor rajinikanth meets sp chief akhilesh yadav

सीएम योगी के बाद अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, बोले- 9 साल से दोस्त हैं हम...

Rajinikanth
Rajinikanth Meets Akhilesh Yadav: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'जेलर' की सफलता के बीच रजनीकांत 3 दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचें। यहां रजनीकांत ने शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संग मुलाकात की थी। उन्होंने यूपी के कई मंदिरों के भी दर्शन किए।
 
वहीं रविवार को रजनीकांत ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में रजनीकांत ने कहा, नौ साल पहले मैं मुंबई में एक समारोह में अखिलेश (यादव) से मिला था। तब से हमारी दोस्ती जारी है और हम फोन पर बात करते हैं।
 
अभिनेता ने कहा, मैं पांच साल पहले यहां एक शूटिंग के लिए आया था। उस समय अखिलेश यहां नहीं थे और मैं उनसे नहीं मिल सका था। वह अभी यहां हैं और मैंने उनसे मुलाकात की। 
 
वहीं, अखिलेश यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सिने अभिनेता के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह रजनीकांत के साथ गले मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम नौ साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है।
 
बता दें ‍कि 10 अगस्त को रिलीज हुई 'जेलर' के प्रमोशन के सिलसिले में रजनीकांत लखनऊ पहुंचे हैं। शनिवार को उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पहले उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ शहीद पथ स्थित एक मॉल में अपनी फिल्‍म 'जेलर' देखी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शमा सिकंदर ने मनाया अपने प्यारी डॉगी 'कैस्पर' का बर्थडे, साथ बिताया वक्त