1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Huma Qureshi first look poster out from Rocking Star Yash movie Toxic
Last Modified: रविवार, 28 दिसंबर 2025 (15:50 IST)

रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगी एलिजाबेथ का किरदार

Film Toxic
रॉकिंग स्टार यश की अप‍कमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स लगातार फिल्म के स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक रिलीज कर रहे हैं। 
 
यश और कियारा आडवाणी के बाद अब फिल्म से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के किरदार में नजर आने वाली हैं। 
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में हुमा कुरैशी ऑल ब्लैक लुक में नजर आरही हैं। वह ब्लैक कलर की कार के पास एक मॉडर्न गाउन पहने खड़ी हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में एक परी की मूर्ति और कब्रिस्तान नजर आ रहा है, जो काफी डरावना लग रहा है। 
 
पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'पेश है हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रूप में - बड़ों के लिए एक जहरीली परी कथा #TOXIC #TOXICTheMovie (sic)।' 
 
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीथु मोहनदास कर रहे हैं। फिल्म में यश और कियारा के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 19 मार्च, 2026 को छह भाषाओं में रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
तू मेरी मैं तेरा से लेकर आकाशवाणी तक, कार्तिक आर्यन की फिल्में मनोरंजन के साथ परोसती हैं सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियां