• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. HrithikroshanSussanneKhanrelationship
Written By

रितिक के साथ कभी नहीं होगा समझौता : सुजैन खान

Hrithikroshan
बॉलीवुड अभिनेता और फिलहाल कंगना रनौट के साथ विवाद में उलझे रितिक रोशन की अलग हो चुकी पत्नी सुजैन खान ने साफतौर पर कह दिया है कि उनके और रितिक रोशन के बीच कभी कोई समझौता या सुलह नहीं हो सकती। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि इस विषय में किसी भी किस्म के अंदाजे लगाने से बचें। 
गौरतलब है कि 2013 में रितिक और सुजैन अलग हुए थे। सुजैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि लोग इस विषय में अटकलें न लगाएं। रितिक के साथ उनकी सुलह असंभव है परंतु वे अच्छे पैरेटंस बने रहेंगे। 
 
ये भी पढ़ें
रितिक जंग के लिए तैयार... 'काबिल' का टीज़र जारी