सम्बंधित जानकारी
- महज 50 मेहमानों के बीच सनी लियोनी ने रचाई थी डेनियल वेबर संग शादी, शगुन के पैसों से दिया था रिसेप्शन
- 15 साल की उम्र में फिल्मों में आईं जया बच्चन, आज भी कायम है स्टारडम
- शाहरुख खान ने की 'राका' की तारीफ, निर्देशक एटली बोले- आपको और गर्व महसूस कराऊंगा
- विद्या बालन हर भाषा में दमदार अभिनय से जीत रहीं दर्शकों का दिल
- ‘एक दिन’ पर मंसूर खान का खुलासा, बोले- मैं सिर्फ मॉनिटरिंग कर रहा था
'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन, 35 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, MND से लड़ रहे थे जंग
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरहिट सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन हो गया है। उन्होंने महज 35 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। माइकल पिछले तीन सेाल से मोटर न्यूरॉन डिजीज (MND) जैसी लाइलाज बीमारी से संघर्ष कर रहे थे।
माइकल पैट्रिक के निधन की पुष्टि उनकी पत्नी नाओमी शीहान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक श्रद्धांजलि के जरिए की। उन्होंने अपनी शादी की एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि माइकल ने मंगलवार रात 'नदर्न आयरलैंड हॉस्पिस' में अंतिम सांस ली।
नाओमी ने लिखा, मिक (माइकल) का निधन परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक हुआ। वे एक प्रेरणा थे, जिन्होंने अपनी बीमारी के दौरान ही नहीं, बल्कि जीवन के हर दिन को पूरी ऊर्जा के साथ जिया।
माइकल खुशी-खुशी इस दुनिया को अलविदा कहना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ट्रेकियोस्टोमी (गले में छेद करके सांस लेने की प्रक्रिया) कराने से इनकार कर दिया था। वह अपने आखिरी वक्त में व्हीलचेयर पर आ चुके थे।
माइकल पैट्रिक को 1 फरवरी 2023 को इस बीमारी का पता चला था। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, MND एक ऐसी स्थिति है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में मौजूद उन नसों को प्रभावित करती है, जो मांसपेशियों की गति को नियंत्रित करती हैं। इस बीमारी के कारण धीरे-धीरे व्यक्ति की चलने, बोलने, निगलने और अंततः सांस लेने की क्षमता खत्म हो जाती है।
माइकल के पिता का निधन भी इसी बीमारी से हुआ था, जब माइकल काफी छोटे थे। अपनी शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद, माइकल ने हार नहीं मानी और व्हीलचेयर पर रहते हुए भी 'रिचर्ड III' जैसे जटिल नाटकों में मुख्य भूमिका निभाई।
बेलफास्ट में जन्मे माइकल पैट्रिक केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली लेखक भी थे। उन्होंने गेम्स ऑफ थ्रोन्स सीरीज के सीजन 6 में काम किया था। इसके अलावा चर्चित टीवी शो 'ब्लू लाइट्स एंड दिस टाउन' में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया।
नवंबर 2025 में माइकल के दोस्तों ने उनकी देखभाल के लिए एक GoFundMe पेज बनाया था, जिसके माध्यम से लगभग 1.15 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।
