सम्बंधित जानकारी
- डीपनेक ब्लेजर ड्रेस में कंगना शर्मा ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
- महज 50 मेहमानों के बीच सनी लियोनी ने रचाई थी डेनियल वेबर संग शादी, शगुन के पैसों से दिया था रिसेप्शन
- 15 साल की उम्र में फिल्मों में आईं जया बच्चन, आज भी कायम है स्टारडम
- शाहरुख खान ने की 'राका' की तारीफ, निर्देशक एटली बोले- आपको और गर्व महसूस कराऊंगा
- विद्या बालन हर भाषा में दमदार अभिनय से जीत रहीं दर्शकों का दिल
प्यार में धोखा खा चुकी हैं सनी लियोनी, शादी के 2 महीने पहले मंगेतर ने तोड़ लिया था रिश्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। सनी और डेनियल ने 9 अप्रैल 2011 को शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डेनियल से पहले सनी लियोनी की सगाई किसी और से हुई थी।
इस बात का खुलासा खुद सनी लियोनी ने किया था। सनी ने रियलिटी शो MTV Splitsvilla X5: ExSqueeze Me Please में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि डेनियल से पहले वह किसी और से प्यार करती थीं, लेकिन शादी से दो महीने पहले उसने उन्हें धोखा दे दिया।
शो में सनी लियोनी एक कंटेस्टेंट को सांत्वाना देते हुए अपने दिल टूटने का किस्सा बताया था। सनी ने कहा था, अपने पति डेनियल से मिलने से पहले मेरी भी एक बार सगाई हो चुकी थी। मुझे लग रहा था कि कुछ तो गलत है और वाकई गलत था। वो मुझे धोखा दे रहा था।
सनी ने कहा था, मैंने बस उससे पूछा कि क्या वो अब मुझसे प्यार करता है, और उसने कहा, 'नहीं, मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता'। ये हमारी शादी से दो महीने पहले की बात है। हवाई में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई थी। ड्रेस भी फाइनल हो गई थी। ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अहसास था।
पति डेनियल को लेकर सनी लियोनी ने कहा था, ऊपरवाला कुछ मैजिकल चीजें करता है और किसी फरिश्ते को भेजता है। मेरे पति, जो मेरी मां के निधन के समय मेरे साथ मौजूद थे। मेरे पिता का निधन हुआ तब भी वो मेरे साथ थे और तब से लेकर आज तक वो मेरे साथ है। ऊपरवाले के पास तुम्हारे लिए बेहतरीन प्लान होता है।
