सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana sharma bold look in black blazer dress sizzling photos viral
Last Modified: गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 (12:41 IST)

डीपनेक ब्लेजर ड्रेस में कंगना शर्मा ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Kangana Sharma hot photos
कंगना शर्मा का नाम इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में शुमार है, जो अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रही हैं। उनकी बोल्ड अदाएं देखकर फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं।
 
कंगना शर्मा ने हाल ही में ब्लैक आउटफिट में अपनी कुछ सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कंगना का बेबाक अंदाज और ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा है।
 
तस्वीरों में कंगना एक ब्लैक मोनोक्रोम ब्लेजर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। यह आउटफिट न केवल प्रोफेशनल वाइब्स दे रहा है, बल्कि कंगना ने इसे जिस बोल्डनेस के साथ कैरी किया है, वह इसे पार्टी-रेडी बना रहा है। 
 
ड्रेस की डीप वी-नेकलाइन और फिटिंग कंगना के कर्व्स को बखूबी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस शॉर्ट ब्लेजर ड्रेस ने उनके लुक में 'बॉस लेडी' वाला टच जोड़ दिया है।
 
कंगना ने ग्लॉसी मेकअप, न्यूड लिप शेड और बालों का सिल्क हाई बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। कंगना ने अपने इस लुक के साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी की है। 
 
इसके साथ ही गले में एक स्टाइलिश हार्ट-शेप पेंडेंट वाली सिल्वर चेन, Micro-Sunglasses और ब्लैक हैंडबैग उनके पूरे अपीयरेंस को एक मॉडर्न हाई-फैशन टच दे रहे हैं।
 
तस्वीरों में कंगना एक से बढ़कर एक अंदाज में सिजलिंग पोज देती दिख रही हैं। कभी वह तिरछी नजरों से कैमरे को देख रही हैं, तो कहीं उनके 'कैंडिड मूव्स' उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 
 
कंगना शर्मा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें 'हॉटनेस ओवरलोडेड' कह रहा है, तो कोई इसे उनका अब तक का सबसे बेहतरीन फोटोशूट बता रहा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन, 35 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, MND से लड़ रहे थे जंग