1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dilip Kumar, Saira Banu,
Written By
Last Modified: रविवार, 2 अप्रैल 2017 (21:32 IST)

दिलीप कुमार बिलकुल ठीक हैं : सायरा बानो

Dilip Kumar
प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार घर पर हैं और स्वस्थ्य हैं। उनकी पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो ने अभिनेता के प्रशंसकों को यह यह आश्वासन दिया। ऐसी अफवाहें थीं कि 94 साल के अभिनेता की तबीयत ठीक नहीं है।
 
सायरा बानो ने कुमार के आधिकारिक ट्विटर खाते पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ईश्वर की कृपा से दिलीप साहब घर पर हैं और ठीक हैं। ईश्वर की कृपा बनी हुई है। साहब का मानना है कि उनके लिए बिना किसी शर्त के प्यार करने वाले परिवार एवं दोस्तों से घिरा होना खुद में एक थैरेपी है। सायरा ने लिखा कि साहब खुशकिस्मत हैं कि उनके साथ उनके लाखों प्रशंसकों, दोस्तों एवं शुभचिंतकों की दुआएं एवं प्यार है। उन्होंने लिखा कि दिलीप साहब खुद जल्द ट्विटर पर लौटेंगे, इंशाअल्लाह। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
फिर रिलीज होगी 'बाहुबली'