53 साल पहले जहां शूट हुई थी फिल्म मेरा गांव मेरा देश, अब कैसा दिखता है वह गांव, धर्मेंद्र ने दिखाई झलक
Dharmendra Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर पुरानी यादें शेयर करते रहते हैं। वहीं अब धर्मेंद्र ने अपनी एक 53 साल पुरानी फिल्म से जुड़ा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
दरअसल, धर्मेंद्र ने ट्विटर पर अपने एक इंस्टाग्राम फैन पेज का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी सुपरहिट फिल्म 'मेरा गांव मेरा देश' के लोकेशन की अब की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में धर्मेंद्र जिस गांव में इस फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आए थे, एक शख्स उन्हीं जगहों की झलक दिखा रहा है।
Love for 50 years old lovely memories. https://t.co/OToDDsWJf9
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) April 12, 2024
इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'प्यार उन पुरानी यादों के लिए।' वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 50 साल पुरानी उन प्यारी यादों को प्यार। फिल्म मेरा गांव मेरा देश वर्ष 1971 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा, विनोद खन्ना, आशा पारेख, जयंत, लक्ष्मी छाया और असित सेन अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राज खोसला ने किया था।

