सम्बंधित जानकारी
- गदर 2 फिल्म समीक्षा : तारा सिंह फिर चला पाकिस्तान
- Gadar 2 की box office पर धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन OMG 2 से Sunny Deol की movie निकली आगे
- 'पसूरी' सिंगर अली सेठी ने सलमान संग रचाई शादी! पाकिस्तान में मचा बवाल
- दर्शकों को हंसाने फिर लौट रहा पारेख परिवार, इस दिन रिलीज होगी 'खिचड़ी 2'
- रोमांटिक लेटर लिखकर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दी जैकलीन फर्नांडिस को जन्मदिन की बधाई
'सिंघम 3' में होगी दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएगी यह किरदार! | deepika padukone to play ajay devgn sister role in singham 3
Deepika Padukone In Singham 3: रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंघम 3' में भी अजय देवगन बाजीराव सिंघम बनकर दुश्मनों से भिड़ते नरज आने वाले हैं। साल 2011 में रिलीज 'सिंघम' और 2014 में रिलीज 'सिंघम रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
हाल ही में खबर आई थी कि 'सिंघम 3' में टाइगर श्रॉफ भी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। वहीं अब इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री की खबरें भी सामने आ रही है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण 'सिंघम 3' में एक फीमेल पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी। दीपिका इस फिल्म में एक्शन सीन करती नजर आएंगी। फिल्म सिंघम 3 में दीपिका की भूमिका ज्यादा लंबी नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण होगी।
बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण को अजय की बहन के रोल में कास्ट करके रोहित शेट्टी साबित करना चाहते है कि सिंघम की पूरी फैमिली ही देशभक्त है। वो परिवार देश की सेवा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
Edited By : Ankit Piplodiya
