रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma virat kohli blessed with a baby girl
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 जनवरी 2021 (16:39 IST)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म‍

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म‍ - anushka sharma virat kohli blessed with a baby girl
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर किलकारियां गुंज गई है। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म‍ दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर खुद बेटी का पिता बनने की जानकारी दी है।

 
विराट कोहली ने लिखा, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।
 
उन्होंने आगे लिखा, 'यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।'
 
बता दें कि काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज गई है। विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भारत आ गए हैं और वह अनुष्का के साथ ही है।
 
ये भी पढ़ें
यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' के टीजर ने बनाया रिकॉर्ड, मिले इतने करोड़ व्यूज