• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amy Jackson, 2.0
Written By

एमी जैक्सन का मोबाइल हुआ हैक, पर्सनल पिक्चर्स हुए लीक

एमी जैक्सन
एमी जैक्सन लंदन से चेन्नई जाने के लिए निकली। वे मुंबई पहुंची जहां से उन्हें चेन्नई के लिए उड़ान भरनी थी। वे मुंबई के एक मोबाइल स्टोर पर भी गई थी। बाद में एमी को पता चला कि उनका फोन हैक हो गया और उनकी पर्सनल पिक्चर्स ऑनलाइन लीक हो गए। एमी के अनुसार उनका फोन संभवत: मोबाइल स्टोर पर हैक हुआ। एमी के अनुसार वे इस घटना से स्तब्ध रह गईं। उन्होंने लंदन स्थि‍त साइबर क्राइम सेल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। एमी के अनुसार साइबर सेफ्टी पर अब ध्यान दिया जाना जरूरी है। एमी अब साई-फाई थ्रिलर 2.0 की बची शूटिंग पूरी कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और अक्षय कुमार हैं। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार का जवाब नहीं