1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aamir Khan gave audition for Laapataa Ladies Aamir Khan rejected

Aamir Khan ने दिया था Laapataa Ladies के लिए ऑडिशन, एक्स वाइफ ने कर दिया रिजेक्ट

फिल्म में भोजपुरी एक्टर रवि किशन पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखेंगे

Aamir Khan
Aamir Khan Film Laapataa Ladies: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव फिल्म 'लापता लेडीज' से बतौर निर्देशक 13 साल बाद कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में भोजपुरी एक्टर रवि किशन पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखेंगे। 
 
हाल ही में एक इंटव्यू में किरण राव ने खुलासा किया कि उनके पूर्व पति आमिर खान ने भी 'लापता लेडीज' के लिए ऑडिशन दिया था। वह रवि किशन वाला रोल निभाना चाहते थे। उनका ऑडिशन टेप को देखने के बाद, किरण को लगा कि रवि इस रोल में आमिर से आगे निकल गए हैं। वह उनके पूर्व पति से बेहतर हैं।
 
द वीक को दिए इंटरव्यू में जब किरण राव से पूछा गया कि आमिर खान फिल्म में कोई अहम भूमिका निभा रहे हैं? इसपर उन्होंने कहा, उनके और आमिर के बीच इस बारे में काफी बातें हुई थीं कि क्या उन्हें रवि किशन के किरदार मनोहर का रोल करना चाहिए या नहीं। 
 
किरण ने कहा, इसके लिए आमिर ने ऑडिशन भी दिया था। वह अच्छा भी था लेकिन जब रवि किशन ने ऑडिशन दिया और उनका टेप दिखाया गया तो आमिर भी इस बात को मान गए कि रवि किशन इस रोल के लिए उनसे बेहतर हैं।
 
किरण ने कहा, मुझे लगता है रवि किशन इस रोल में अलग ही जान फूंक देते हैं। वह आपको हैरान कर देते हैं। क्योंकि आप नहीं जानते कि उनसे किस तरह की उम्मीद की जाए। जब आमिर किसी रोल में होते हैं तो अपने किरदार के लिए एक उम्मीद पहले से ही बना लेते हैं। लेकिन रवि के केस में ऐसा नहीं। ऐसे में रवि इस रोल को उनसे अच्छे से कर सकते हैं। 
 
बता दें कि जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फ्लिम 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Ira Khan ने शेयर की हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें, पति संग समंदर किनारे एंजॉय करती आईं नजर