• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

सोनम कपूर हैं मधुबाला की दीवानी

सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर बेपनाह हुस्न की मल्लिका मधुबाला के स्टाइल की दीवानी हैं। सोनम कपूर का कहना है कि वे पारंपरिक और पुराने पैंशन की दीवानी हैं और पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मधुबाला की तरह ही साड़ी पहनकर उनकी कॉपी करने की कोशिश की थी।

IFM

सोनम ने कहा कि मधुबालाजी ने एक फिल्म के गाने 'अच्छा जी मैं हारी चलो मान जाओ ना..' में एक साड़ी जिस तरीके से पहनी थी वही साड़ी मैंने हाल ही में फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहनी थी। सोनम ने कहा कि यह साड़ी काले रंग के किनारे के साथ नीले रंग की खूबसूरत साड़ी थी।

मधुबाला के अलावा सोनम को शर्मिला टैगोर, साधना, रेखा, स्मिता पाटिल और शबाना आजमी बेहद पसंद हैं। सोनम इन दिनों अस्सी के दशक में बनी रेखा की सुपरहिट फिल्म 'खूबसूरत' की रिमेक में काम कर रही हैं। (वार्ता)