डिप्लोमेट करीना
PR
FILEप्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को किंग खान के कैम्प का माना जाता है तो सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान, असिन, सलमान के ज्यादा नजदीक हैं। ऐसे में ये हीरो दूसरे कैम्प की हीरोइन के साथ फिल्म करना टालते रहते हैं। लेकिन करीना कपूर का जादू कुछ ऐसा है कि वे सलमान खान के साथ बॉडीगार्ड भी कर रही हैं तो शाहरुख खान के साथ रा-वन।
यही नहीं तीसरे खान आमिर के साथ वे रीमा कागती की फिल्म भी कर रही हैं। बड़ी बात यह कि एक खान दूसरे खान के साथ फिल्म करने के बावजूद करीना से नाराज नहीं हैं। बल्कि समय-समय पर वे बेबो को प्रतिभाशाली और खूबसूरत बताने से भी नहीं चूकते। उनकी इस रणनीति का तोड़ तो फिलहाल किसी के पास नजर नहीं आ रहा है।
