शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Akshay Kumar becomes the first actor to cross Rs. 700 crores at the India box office in a single year
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (12:27 IST)

न शाहरुख न सलमान, एक साल में 700 करोड़ पार करने वाले पहले स्टार बने अक्षय कुमार

न शाहरुख न सलमान, एक साल में 700 करोड़ पार करने वाले पहले स्टार बने अक्षय कुमार - Akshay Kumar becomes the first actor to cross Rs. 700 crores at the India box office in a single year
अक्षय कुमार ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो न शाहरुख खान बना सके और न ही सलमान खान। बल्कि कहना यह चाहिए कि ऐसा कोई भी नहीं कर पाया है। 
 
अक्षय कुमार पहले ऐसे बॉलीवुड स्टार बने हैं जिनकी फिल्मों ने भारत में एक वर्ष में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। 2019 अक्षय के करियर का बेहतरीन वर्ष रहा। उनकी चारों फिल्में न केवल हिट रहीं बल्कि इन चारों फिल्मों का जोड़ किया जाए तो वे सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। 
 
अक्षय की फिल्म केसरी ने 153 करोड़ रुपये, मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ रुपये और हाउसफुल 4 ने 206 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
गुड न्यूज़ 11 दिनों में 167.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इन चारों का जोड़ 726.66 करोड़ रुपये होता है। गुड न्यूज़ अभी भी सिनेमाघरों में है और संभव है कि कुल जोड़ 760 करोड़ रुपये तक पहुंचे। 
 
तोड़ा रणवीर सिंह का रिकॉर्ड 
700 तो छोड़िए अब तक किसी भी बॉलीवुड स्टार की फिल्मों ने एक साल में 600 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड रणवीर सिंह के नाम था। 


 
2018 में प्रदर्शित हुईं रणवीर सिंह की दो फिल्मों ने 542.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 2019 में अक्षय ने यह रिकॉर्ड जबरदस्त तरीके से तोड़ दिया और बॉलीवुड स्टार्स को चुनौती दे डाली। 
 
जहां तक सलमान खान का सवाल है तो 2015 में उनकी रिलीज दो फिल्मों ने 503.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति का यह जोक लाजवाब है : वो छत पर चढ़े पतंग उड़ाने के बहाने