सेक्स करने गया पर लाश के साथ सो गया!
पिछले दिन कंबोडिया की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने ताबूत से एक एक ऐसे शख्श को गिरफ्तार किया जो कि एक लड़की के शव के साथ सेक्स करने गया था, लेकिन वहां जाकर ताबूत में ही सो गया। पुलिस का कहना है कि जब उसे पकड़ा गया तो वह गहरी नींद में सो रहा था।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की उम्र 47 वर्ष की है और उसका नाम चेन चियान है। उसे गांव बालों ने तब पकड़ा जब वह एक कब्र में सो रहा था और उसका एक पैर कब्र से बाहर निकला हुआ था। यह जानकारी लड़की के परिजनों ने दी जिनकी किशोर लड़की का शव ताबूत में रखा था। चिन चियान ने पुलिस को बताया कि उसे रात दस बजे ताबूत को खोदना शुरू किया था जबकि एक दिन पहले वह लड़की के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। कंबोडिया के एक दैनिक समाचार पत्र के अनुसार इस व्यक्ति को तब गिरफ्तार किया गया जबकि वह मिट्टी को खोदते हुए ताबूत तक पहुंच गया था। उसने 17 वर्षीय लड़की के ताबूत को खोला।
उसने पुलिस को बताया कि वह लाश के साथ सेक्स करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका क्योंकि ताबूत बहुत छोटा था। थक जाने के कारण वह वह शव के उपर ही लेट गया और उसे गहरी नींद आ गई। सुबह छह बजे गाव वालों ने चियान की टांग को कब्र से बाहर निकली देखी तो इस बात की जानकारी मृत लड़की के परिजनों को दी।
पुलिस प्रमुख क्यो वूथा ने कहा कि यह घटना राजधानी नोम पेन्ह से 103 मील दूर दक्षिण पूर्व में हुई। यह घटना प्रे पाउन समुदाय में हुई। वूथा का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि अपराधी क्या मृतका को तब से जानता था जबकि वह जीवित थी। उनका कहना है कि चिन चियान के बारे में कहा जाता है कि वह नशीले पदार्थों का आदी है और उसे स्थानीय पैगोडा के पास नंगे घूमने जैसे विचित्र काम करने के लिए जाना जाता है।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि हम चियान को पूछताछ के लिए जिला पुलिस को सौंप देंगे और इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।