सम्बंधित जानकारी
- Honda Shine 125: नए फीचर्स और 10 साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुई सस्ती बाइक, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
- Honda Unicorn का नया मॉडल हुआ लॉन्च, 10 की वारंटी के साथ नए फीचर्स
- Honda ने लॉन्च किया नया Dio स्कूटर, अब नए इंजन के साथ मिलेगी शानदार परफार्मेंस, कीमत सिर्फ इतनी
- Hero की XPluse 200 4V 2023 हुई लॉन्च, कीमत 1.50 लाख रुपए, आए नए धमाकेदार फीचर्स
- Matter Electric Bike : देश की पहली गियर वाली इलेक्टिक बाइक, 25 पैसे में 1Km का सफर, जानिए क्या है कीमत
Harley की सबसे सस्ती बाइक होने जा रही है लॉन्च, मेड इंडिया रहेगी X440
Harley Davidson X440 : हार्ले-डेविडसन अपनी नई मेड इन इंडिया X440 लॉन्च करने जा रही है। इसका टीजर हाल ही में जारी किया गया है। हार्ले-डेविडसन X440 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होगी। मीडिया खबरों के मुताबिक 3 जुलाई को भारतीय बाजार में यह बाइक आने वाली है।
मोटरसाइकिल हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की पार्टनरशिप का रिजल्ट है। टीजर के साथ बाइक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। इसके देखने के बाद बाइकर्स काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 440 सीसी की यह बाइक काफी दमदार है।
Harley Davidson X440
बाइक की रेट्रो स्ट्रीट ट्रैकर स्टाइलिंग बेहतरीन है। 25,000 रुपए जमा कर बाइक की बुकिंग की जा सकती है। खबरों के मुताबिक इस बाइक की कीमत 2.5 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि बाइक की डिलीवरी इसी साल सितंबर में शुरू हो सकती है। Edited By : Sudhir Sharma
