1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

झाइयों को कहें टाटा

स्वास्थ्य
ND
जायफल को पानी या दूध में घिसकर झाइयों पर लगाएँ। हल्दी चूर्ण, बसेन तथा मुलतानी मिट्टी समान भाग मिलाकर जल में घोलकर पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट का झाइयों पर लेप करें। आधे घंटे बाद कुनकुने पानी से धो डालें।

घृतकुमारी यानी ग्वारपाठा का गूदा गाय के दूध में मिलाकर झाइयों पर लेप करें। लेप लगाने के बाद आधा घंटे लगा रहने दें। इसके बाद कुनकुने पानी से साफ कर दें।

इसी तरह चंदनादि लेप का प्रयोग भी किया जा सकता है।

सुबह शौच के बाद खाली पेट एक ताजी मूली और उसके कोमल पत्ते चबाएँ। थोड़ी सी मूली पीसकर चेहरे पर मलें। यह दोनों प्रयोग साथ-साथ एक माह तक करें व फर्क देखें। अदरक को पीसकर झाइयों पर लेप करें व एक-दो घंटे रहने दें। स्नान करते समय इसे हल्के हाथ से निकालते जाएँ, पश्चात नारियल का तेल लगा लें। कुछ दिन ऐसा करने से झाइयाँ दूर हो जाती हैं।