चांद-सा चेहरा, गुलाबी रंगत
ND
होंठों के सौंदर्य और कोमलता बरकरार रखने के लिए गुलाब की हरी पत्तियों में थोड़ा दूध मिलाकर अच्छी तरह से बारीक पीस लें। इस पेस्ट को होंठों पर और चेहरे पर भी लगाएं। इससे होंठों पर निखार आ जाएगा और चेहरे की रंगत भी काबिले तारीफ हो जाएगी।
त्वचा को सुंदर बनाने के लिए संतरे के छिलकों के पाउडर में एक चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ सप्ताह के प्रयोग से त्वचा निखर उठती हैं।
खीरे के रस में नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे भी त्वचा सुंदर बनती है।
यदि आंखों में पानी आ रहा है तो राई पावडर को शहद में मिलाकर सूंघें। यदि आंख में खुजली हो रही है, तो अंगूर के रस को अंजन के तौर पर लगाने से यह बंद हो जाती है।

