खूबसूरत आंखों के लिए
कुदरत का खूबसूरत तोहफा है आंखें। आंखें है तो दुनिया रंगीन है, वरना चारों ओर अंधेरा है, इसलिए आंखों की सुरक्षा भी जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें कम नजर आता है या चश्मा लगाना पड़ता है।
यहां दिए जा रहे उपायों से आप आंखों की सुरक्षा कुछ हद तक कर सकते हैं। निरंतर नियमित रूप से निम्नलिखित उपाय करें तो हो सकता है आपका चश्मा छूट जाए। यह सब नियम पालन पर निर्भर है।
(1) सुबह सूर्योदय से पहले उठें और उठते ही मुंह में पानी भरकर बंद आंखों पर 20-25 बार ठंडे पानी के छींटे मारें। याद रखें, मुंह पर छींटे मारते समय या चेहरे को पानी से धोते समय मुंह में पानी भरा होना चाहिए।
(2) धूप, गर्मी या श्रम के प्रभाव से शरीर गर्म हो तो चेहरे पर ठंडा पानी न डालें। थोड़ा विश्राम कर पसीना सुखाकर और शरीर का तापमान सामान्य करके ही चेहरा धोएं। आंखों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए।
(3) बहुत दूर के पदार्थों या दृश्यों को देर तक नजर गड़ाकर न देखें, तेज धूप से चमकते दृश्य को न देखें, कम रोशनी में लिखना, पढ़ना व बारीक काम न करें। नींद आ रही हो, आँखों में भारीपन, जलन या थकान महसूस हो तो काम तत्काल बंद कर थोड़ा विश्राम कर लें।
(4) देर रात तक जागना और सूर्योदय के बाद देर तक सोना आंखों के लिए हानिकारक होता है। देर रात तक जागना ही पड़े तो घंटा-आधा घंटे में एक गिलास ठंडा पानी पी लेना चाहिए। सुबह देर तक सोकर उठें तो उठने के बाद मुंह में पानी भरकर, आंखों पर ठंडे पानी से 20-25 छींटे जरूर मारें।
(5) आंखों को धूल, धुआं, धूप और तेज हवा से बचाना चाहिए। ऐसे वातावरण में ज्यादा देर न ठहरें। लगातार आंखों से काम ले रहे हों तो बीच में 1-2 बार आँखें बंद कर, आंखों पर हथेलियाँ हलके हलके दबाव के साथ रखकर आंखों को आराम देते रहें।