• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. skin benefits form afghan cream
Written By

कभी भारत में ब्यूटी का एकमात्र क्रीम था अफगान स्नो, जानिए खास बात

अफगान स्‍नो क्रीम क्‍या है
एक जमाने में महिलाएं घर में ही रहा करती थी। उस वक्‍त कॉस्‍मेटिक का बहुत अधिक चलन भी नहीं था। लेकिन एक क्रीम हुआ करती थी। जो 1975 के वक्‍त की एकमात्र ब्‍यूटी क्रीम थी। उसका नाम था अफगान स्‍नो क्रीम। इसके बाद अन्‍य ब्‍यूटी क्रीम मार्केट में आई। 1909 में कंपनी स्‍थापित हुई थी। इतना ही नहीं उस वक्‍त राजनेता रहीं इंदिरा गांधी का फोटो भी इस प्रोडक्‍ट पर है। सूत्रों के मुताबिक साल 1919 में अफगानिस्‍तान के कुछ बादशाह भारत दौरे पर थे। इस दौरान उन्‍होंने कुछ उद्यमियों से चर्चा की। मुलाकात के दौरान एक उद्यमी ने उन्‍हें अफगान क्रीम भेंट की। इसकी खुशबू सूंघकर उन्‍होंने कहा, "यह क्रीम अफगान के बर्फीले पहाड़ों की याद दिलाता है।" इसके बाद यह पसंदीदा क्रीम बन गई। इस क्रीम के बाद कई सारे प्रोडक्ट बाजार में उपलब्‍ध होने लगे। 
 
क्‍या है इस क्रीम की खासियत  
 
यह क्रीम विटामिन ई से युक्‍त है। साथ ही सनस्‍क्रीन के तौर पर भी इस्‍तेमाल किया जाता है। अफगान क्रीम की खासियत यह थी कि सब कुछ उसमें ही था। मतलब मेकअप बेस, मॉइश्‍चराइजर और सनस्‍क्रीन के तौर पर इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसे लगाने से डार्क सर्कल कम करने में मदद होती है,चेहरे पर आ रही झाइयों को कम करने में मदद होती है।
 
विटामिन ई के फायदे 

 - त्‍वचा ड्राई नहीं होती है। 
- बादाम तेल के साथ मिक्‍स कर आंखों के नीचे लगाएं। डार्क सर्कल खत्‍म हो जाएंगे। 
- पेट्रोलियम जेली के साथ 1 कैप्‍सूल मिक्‍स कर एड़ियों पर लगाएं और मौजे पहन कर सो जाएं। एड़ियां एकदम अच्‍छी हो जाएगी। 
-विटामिन ई ऑयल में 1 चम्‍मच शहद मिलाकर रात को होठों पर लगाकर सो जाएं। 2 सप्‍ताह में होठ निखर जाएंगे। 
- रात को एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्‍सूल मिक्‍स कर लगाने से चेहरे का निखार बढ़ जाता है। 
 
ये भी पढ़ें
मोटिवेशनल : अपने काम पर फोकस करें, अटकाव और भटकाव से बचें