शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Beauty Benefits of Ice Cube Massage
Written By

रोजाना सिर्फ 10 मिनट चेहरे पर बर्फ की मसाज से होंगे ये कमाल के फायदे

रोजाना सिर्फ 10 मिनट चेहरे पर बर्फ की मसाज से होंगे ये कमाल के फायदे - Beauty Benefits of Ice Cube Massage
गर्मी के मौसम में त्वचा की गर्मी बढ़ जाती है कील, मुंहासे जैसी समस्या होने लगती है। इस मौसम में चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए चेहरे पर बर्फ की मसाज करना काफी कारगर साबित होता है।  
 
इसके लिए आपको बर्फ को किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट कर चेहरे पर लगाना है। आइए, जानते हैं कि बर्फ की चेहरे पर रोजाना सिर्फ 10 मिनट की मसाज से आपको क्या-क्‍या फायदे मिल सकते हैं-
 
1. बर्फ की मसाज से मुंहासो से छुटकारा मिलता है। सबसे पहले आप अपना चेहरा धोकर सुखा लें। अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।
 
2. बर्फ की मसाज से शरीर में कहीं भी सूजन आ गई हो तो उससे भी राहत मिलती है।
 
3. चेहरे पर मेकअप करने से पहले यदि बर्फ से मसाज कर लें तो यह प्राइमर का काम करता है व आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
4. बर्फ की मसाज से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां बनी रहेंगी।
 
5. सनबर्न या त्वचा धूप से टैन हो गई हो तो इस टैन को हटाने में भी आपको बर्फ की मसाज से मदद मिलेगी।
 
6. लगातार कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बार आंखें सूज जाती हैं। ऐसी पफ्फी आइज से राहत पाने के लिए भी आप आंखों पर बर्फ की मसाज करें, इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा और आंखों की थकावट भी दूर होगी।
 
7. बर्फ की मसाज चेहरे पर करते रहने से झुर्रियां भी आपके चेहरे पर जल्‍दी नहीं पड़ेंगी।