खतरों का एक अजीब खेल!
BBC
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह व्यक्ति ‘प्लैंकिंग’ नामक खेल, खेल रहा था और इसके चलते उसने बालकनी की रेलिंग पर खतरनाक परिस्थितियों में लेटकर फोटो खिंचवाने की कोशिश की।
गौरतलब है कि इंटरनेट व कुछ सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट पर इन दिनों ‘प्लैंकिंग’ का जुनून छाया है। यह एक अजीब शौक है जिसके तहत लोग खतरनाक परिस्थितियों और जगहों पर लेटकर अपनी फोटो खिंचवाते हैं और उन्हें सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट पर अपलोड करते हैं।
'खतरों के खिलाड़ी'
इंटरनेट पर यह जुनून बढ़ता जा रहा है और अपलोड की गई तस्वीरों में लोगों को चिमनी, लिफ्ट, ऊंटों, गाड़ियों और कई खतरनाक जगहों पर लेटा हुआ देखा जा सकता है।
फेसबुक पर बने ऐसा ही एक अकाउंट में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने इस तरह खतरों से खेलने को लेकर अपनी रुचि जाहिर की है।
पुलिस के मुताबिक ब्रिसबेन में रहने वाला यह 20 वर्षीय युवक भी सातवीं मंजिल पर मौजूद इस घर की बालकनी में रेलिंग पर लेटकर अपने दोस्त के जरिए फोटो खिंचवा रहा था।
क्वींन्सलैंड के पुलिस उपायुक्त रॉस बारनेट के मुताबिक, 'सुबह हमने देखा कि एक युवक के ‘प्लैंकिंग’ के अपने शौक को एक कदम आगे ले जाते हुए बालकनी जैसी खतरनाक जगह पर इस खेल को खेला।'
रॉस के मुताबिक ‘प्लैंकिंग’ का जुनून जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है और ज्यादों लोगों के इसका शिकार होने का खतरा भी बढ़ रहा है।

