इरादा मजबूत पर खतरे भी हैं
क्रिकेट खिलाड़ियों की एक टोली दुनिया के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेलने की तैयारी कर रही है, लेकिन एक डॉक्टर ने उन्हें चेतावनी दी है। डॉक्टर बुद्ध बसनायत कहते हैं इतनी ऊँचाई पर फटाफट शैली में क्रिकेट खेलने से तबीयत बिगड़ सकती है, क्योंकि खिलाड़ियों को ऑक्सीजन की कमी महसूस होगी।
यह मैच 21 अप्रैल को खेला जाना है। अगर ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा ऊँचाई पर क्रिकेट खेलने का कीर्तिमान स्थापित हो जाएगा। इसके लिए 22 खिलाड़ियों समेत 50 लोगों का दल नौ दिनों तक ट्रेकिंग करते हुए पाँच हजार मीटर की ऊँचाई पर पहुँचेगा।
आयोजकों को उम्मीद है कि इस मैच से तीन लाख 57 हजार डॉलर की राशि इकट्ठा होगी, जो दो सहायता संस्थानों लॉर्ड्स टैवरनर्स और हिमालयन ट्रस्ट के खाते में जाएगी।
खतरा : बसनायत के मुताबिक पाँच हजार मीटर की ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती है। इस ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा समुद्र तल के मुकाबले आधी रह जाएगी। परिणामस्वरूप तबीयत बिगड़ सकती है और ये जानलेवा भी हो सकता है, उन लोगों के लिए भी जो मैच नहीं खेल रहे हों।
डॉक्टर ने कहा थकान या असामान्य महसूस होने के बाद भी अगर खिलाड़ी खेलते रहते हैं तो खतरा बढ़ सकता है। उनकी सलाह के मुताबिक अगर चक्कर आने लगे और नाक बहने लगे तो तुरंत आराम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा दिक्कत गेंदबाज और बल्लेबाज को होगी। क्षेत्ररक्षकों को उनके मुकाबले कम परेशानी आएगी।
आयोजन : इस मैच का आयोजन पश्चिमी इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमी रिचर्ड कर्टली करा रहे हैं। 50 लोगों के दल में 22 खिलाड़ी, आठ सुरक्षित खिलाड़ी और चिकित्सा दल के सदस्य शामिल होंगे।
रिचर्ड कर्टली का कहना है कि इस तरह का मैच खेलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा मुझे विचित्र चीजें करने के हमारे रिकॉर्ड से गौरव महसूस होता है।
इस मैच के लिए जहाँ पर पिच तैयार किया गया है, उसे गोरक शेप कहते हैं। यहाँ पर कुछ लॉज बने हुए हैं और यहीं से माउंट एवरेस्ट के लिए दुरूह चढ़ाई शुरू होती है।
|