एक्युरा एमडीएक्स
ND
इंजन : इसमें एल्युमीनियम एलॉय वी-6 इंजन लगा है। इसके माध्यम से ही ऑल व्हील ड्राइव प्रणाली का प्रयोग किया जाता है।
ट्रांसमिशन : 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है, जिसमें सिक्वेंशियल स्पोर्टशिफ्ट पैडल शिफ्टर लगा है।
* इसमें फ्रंट व रियर संस्पेंशन के मजबूत होने के अलावा दोनों जगह स्टेबलाइजर बार भी लगाया गया है।
* इसका स्टेयरिंग टार्क सेंसिंग, वेरियबल पावर असिस्ट रेक एंड पिनियन ही हैं। साथ में इसमें ईसीपीएस हायड्रोलिक स्पीड सेंसीटिव लगा हुआ है।
* 4 व्हील डिस्क ब्रेक है, जिसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रिब्युशन (ईबीडी) प्रणाली लगी है।
* इसके इंटीरियर पर भी खासा ध्यान दिया गया है। मिलानो प्रीमियम लेदर का प्रयोग किया गया है। साथ ही पावर ड्राइवर सीट को दस तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल प्रणाली भी लगाई है। इसके अलावा ब्लूटूथ, हैंड्स फ्री लिंक वायरलेस टेलीफोन, 8 स्पीकर 253 वॉट एक्युरा प्रीमियम साउंड सिस्टम भी इनबिल्ट है। इसमें 60 जीबी हार्ड डिस्क ड्राइव लगी है, जिसके माध्यम से वॉइस रिकग्निशन सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम, जिसमें हिस्ट्री के साथ ट्रैफिक की स्थिति, मौसम की जानकारी आदि दी जाती है।
* इसके एडवांस वर्जन में कोलिजन मिटिगेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट इन्फॉर्मेशन सिस्टम आदि लगे हैं। बैक गियर लगाने पर मिरर में अपने आप वीडियो आने लगता है, जिससे गाड़ी चालक को रिवर्स लेते समय अंदाजा हो जाता है कि दूसरी गाड़ी कितनी दूर है।
(नईदुनिया)

