सम्बंधित जानकारी
- TVS Apache 20 : 20 साल पूरे होने पर TVS ने पेश की सबसे सस्ती Apache, लिमिटेड एडिशन और प्रीमियम अपग्रेड मॉडल्स लॉन्च
- tvs orbiter : 158km की रेंज, टीवीएस का सबसे सस्ता स्कूटर, Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak को देगा टक्कर
- इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में नेतृत्व मजबूत करने का टीवीएस मोटर कंपनी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक TVS Orbiter ऑर्बिटर पेश
- TVS Apache RTX 300 Adv : टीवीएस की धांसू बाइक, जानिए क्या रहेगी कीमत, कितने दमदार रहेंगे फीचर्स
- Reliance Jio ने smart TV के लिए भारत का पहला ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया
सस्ती हुई TVS बाइक्स, 9,600 रुपए तक घटे दाम
टीवीएस ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में हाल में हुये सुधारों के बाद अपने दुपहिया वाहनों की कीमतों की नई लिस्ट जारी की जिसमें कीमतों में 9,600 रुपये तक की कटौती की गई है। कंपनी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक टीवीएस एक्सएल 100 में सबसे कम 3,854 रुपए की कटौती की गई है जबकि टीवीएस एनटॉर्क 150 के दाम सबसे अधिक 9,600 रुपए कम किए गए हैं।
जीएसटी परिषद द्वारा 3 सितंबर को घोषित सुधार 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो गए हैं। इसमें 350 सीसी तक के दुपहिया वाहनों पर कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि 350 सीसी के अधिक के दुपहिया पर 28 प्रतिशत की बजाय अब 40 प्रतिशत कर हो गया है। Edited by : Sudhir Sharma
