कैसा है आपका हाथ मिलाने का तरीका, जानें अपना व्यक्तित्व...
हाथ मिलाएं और अपना व्यक्ति को जानें...
प्रतिदिन हम तरह-तरह के लोगों से मिलते हैं किंतु कौन ऐसा है, जिसे हम पहली मुलाकात में जान नहीं पाते हैं किंतु यह काम कोई कठिन नहीं है। आजकल ज्योतिष, वैज्ञानिक हर चीज पर शोध, अध्ययन करते हैं, उनकी इसी अध्ययन की कड़ी में एक शोध किया गया हाथ मिलाने के तरीकों पर। इस शोध के आधार पर निष्कर्ष निकाले गए कि अलग-अलग प्रकार से हाथ मिलाने वाले किस प्रवृत्ति के होते हैं :-
कसकर हाथ मिलाने वाला व्यक्ति :- ऐसे व्यक्ति अच्छे होते हैं। सामने वाले को आदर देते हैं। बराबरी का दर्जा देते हैं। आदर देते हैं एवं आदर पाने की आकांक्षा रखते हैं। समझदार होते हैं। भरोसेमंद होते हैं। दूसरों पर भरोसा करते हैं। पूर्ण परिपक्व एवं सभ्य होते हैं।