सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 जुलाई 2010)

साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 जुलाई 2010)

मिथुन : पूँजी निवेश में लाभ के योग

weekly horoscope | साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 जुलाई 2010)
WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग पीच
इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही आरोग्यता की ओर बढ़ेंगे। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। कला,
कानून, राजनीति के संबंधित कार्य क्षेत्रों मे रूतबा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी। निवेश व लेन-देन के
मामलों मे कहीं चूक होने की आशंका रहेगी। सावधानी रखें। विरोधी पक्ष आपकी स्वच्छ छवि को धूमिल करने की कोशिश
करेंगे। पक्षियों को दाना डाले।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन
तकनीक, कला, कानून व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों की बढ़ती रूचि नए मुकाम तक पहुँचाएगी। माता-पिता को सम्मान देकर बेहतर
सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान की ओर बढेंगे। जीवनसाथी से तालमेल व सहयोग रहेगा। शुभ व मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी।
आधुनिक सुख के नवीन साधनों को बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की आशंका है, संबंधित
पहलुओं की उपेक्षा से बचें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
रोजगार के प्रयासों को व्यापक सफलता मिलेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में किसी उच्च पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। कहीं न
कहीं से धन लाभ होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। यदि कोई पूँजी लेन-देन में फँसी है तो वह हाथ लगेगी। स्वजनों से
मिलजुल कर चलने से मुनाफा होगा। पारिवारिक शिक्षा व जिम्मेदारियों का भार रहेगा। संपत्ति व यात्रा के मामलों में कोई गुप्त रूप से
हानि पहुँचा सकता है, ध्यान रखें।

ND
कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली आसमानी।
इस सप्ताह संबंधित उत्पादों का विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने हेतु नए संभावित क्षेत्रों की तलाश तेज होगी। संतान पक्ष के शैक्षिक उन्नति की चिंताएँ हो सकती है जो आगामी समय में कम होगी। मातृ व पितृ बंधुओं से व्यर्थ न उलझें, यह सेहत व सम्मान को खराब कर
सकता है। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। न्यायिक संदर्भ में प्रति पक्ष कोई बड़ा पेंच फँसाने की कोशिश करेंगे। किन्तु अपनी
सावधानी से उनके मनसूबों पर पानी फेर सकते हैं।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद
स्वास्थ्य खिला व तरोताजा रहेगा। शारीरिक क्षमताएँ उच्च व सुदृढ़ रहेंगी। किसी अनुबंध को लेकर चल रही भागदौड़ नियंत्रित
होगी। किन्तु सफलता कुछ अन्तराल के बाद मिलेगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कला रहेगी। सामाजिक व
राजनैतिक क्षेत्रों में पहचान का दायरा बढ़ेगा। पूँजी निवेश व विदेश में कशमकश करनी पड़ सकती है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएँ।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी
पिछले दिनों से चल रहा धनाभाव अब समाप्ति के संकेत देगा। जीवन स्तर उच्च व सुखद रहेगा। आय के साधनों को उच्च बनाने की
तमन्ना पूर्ण होगी। रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने में तेजी से अमल होगा। उच्चाधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। धन निवेश से पहले
संस्था की वैधानिकता को जाँच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। भू-जायदाद के संदर्भ में कोई निकट व्यक्ति कानूनी दावा पेश कर नई
चुनौती दे सकता है, ध्यान रखें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हल्का लाल।
ND
क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों की सफलता से एक जज्बा व हौसला रहेगा। प्रशासन, प्रबंधन व कला तकनीक के क्षेत्रों की मेहनत रंग लाएगी। सफलता के बंद रास्ते खुलेंगे। किसी मित्र व सज्जन व्यक्ति की भेंट से बीते पलों की यादें ताजा होंगी। औद्योगिक व शैक्षिक क्षेत्रों में किस्मत जागेगी। राजनैतिक कद ऊँचा उठाने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। यह समय दिनचर्या को नियमित करने व सेहत को सँवारने का है। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग केसरिया
प्रतियोगी क्षेत्रों व व्यापारिक प्रतिस्पर्धाओं से निपटने की कोई मजबूत पहल होगी। अधीनस्थ कर्मियों को बेहतर सेवाओं हेतु प्रोत्साहित
करेंगे। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों में रूतबा बढे़गा। किन्तु उच्च सफलता हेतु मन से प्रयास करने होंगे। पूँजी निवेश में लाभ के
योग रहेंगे। विदेश संदर्भ के नतीजे कुछ अंतराल के बाद प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है, गुस्से से दूरी
बनाएँ रखें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा
वित्तीय संदर्भ के नतीजे आपके अनुकूल प्राप्त होंगे। मातृ व पितृ पक्ष से धन लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी समझ
बढ़ेगी। संतान पक्ष को वैवाहिक रिश्ते में जोड़ने की चर्चा तीव्र होगी। अध्यापन, कला, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में छोटी-छोटी
परेशानियाँ हो सकती है। जो आगामी समय में सामान्य होगी। किसी कर्मचारी को कटु शब्द न कहें, इससे कार्यक्षेत्र में तनावर्ण स्थिति बन सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन
तकनीक, सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, सौंदर्य, कला से संबंधित क्षेत्रों में नाम व पहचान बनेगी। किसी संस्था के मध्य व्यापार के द्विपक्षीय समझौतों में मुहर लग सकती है। जीवनसाथी से तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। तनाव समाप्त होगा। शुभ व मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे, सावधानी बनाएँ रखें। धर्मस्थलों में घी व आटे का दान दें।

ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
अंक 17, भाग्यशाली रंग हल्का नीला
जीवन स्तर उच्च व सुखद होगा। आर्थिक संपन्नता के बंद दरवाजे खुलेंगे। किसी दोस्त से साथ गुदगुदी भरी वार्ता होगी। सेहत
सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में नाम व सम्मान बढ़ेगा। किन्तु आलस्य से बचें। सूचना प्रौद्योगिकी व पत्रकारिता के क्षेत्रों में कद ऊँचा उठेगा। अनावश्यक विवादों से बचें, इससे शैक्षिक व आर्थिक प्रगति प्रभावित हो सकती है। किसी गरीब कन्या की शादी में सोने, चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी
शारीरिक क्षमताएँ उच्च होंगी। सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी। बशर्ते हल्की कसरत करें व हँसते-मुस्कुराते रहें। व्यर्थ की चिंताएँ न करें। कार्यक्षेत्र में नया मुकाम हासिल होगा। आर्थिक प्रगति के बंद रास्ते खुलेंगे। विदेश संदर्भ में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विरोधी पक्ष अचानक ही जायदाद संदर्भ में अतिक्रमण के कोई विवाद उठा सकते है, सावधानी रखें।