साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 मई 2010)
मीन : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग
मेष 21
मार्च से 20 अप्रैलभाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन।आर्थिक उन्नति का स्तर उच्च होगा। आय के स्रोतों से अधिकतम लाभ प्राप्त होगा। विक्रय व सुरक्षा संदर्भों में उच्च मुकाम हासिल करने हेतु नए क्षेत्रों में पैठ बनानी होगी। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों की प्रगति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के मध्य अनावश्यक एकतरफा विवाद न बढ़ाएँ, संतान पक्ष की शैक्षिक दाखिले की चिंता भी हो सकती है। किसी यात्रा से पहले उसकी योजना तैयार करें।वृषभ21
अप्रैल से 20 मईभाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लाल। व्यावसायिक क्षेत्रों की प्रगति हेतु शीर्ष अधिकारियों के मध्य बैठक हो सकती है। किसी संस्था के मध्य व्यापारिक हितों के द्विपक्षीय मुद्दों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक समृद्ध रहेगी। यदि कोई देनदारी है तो उसे भुगतान करने का सामर्थ्य हेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय कुछ तनावभरा हो सकता है, तनावपूर्ण वार्ता से बचें। विरोधी पक्ष अदालती मामलों में उलझान की कोशिश करेंगे, ध्यानपूर्वक कदम उठाएँ।मिथुन21
मई से 21 जूनभाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग केसरिया।शैक्षिक व राजनैतिक क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। आपकी उभरती बौद्धिक क्षमताएँ अधिकारियों को प्रभावित करेंगी। जीवन स्तर उच्च होगा। रोजगार के क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। अचानक किसी सज्जन व्यक्ति से मुलाकात होगी। सेहत व धन संदर्भों के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, सावधानी बनाएँ रखें।कर्क22
जून से 22 जुलाईभाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी। पिछले दिनों से जारी व्यापारिक उतार-चढ़ाव अब लाभ की ओर अग्रसर होगा। स्थानीय मंदी के बावजूद लाभप्रदता बनाएँ रखने में कामयाब रहेंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों मे मनोनुकूल उच्च सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश हेतु अनुकूल समय की प्रतीक्षा करें। ससुराल पक्ष से अचानक ही विवाद हो सकते हैं, क्रोध व तामसिक आहारों का सेवन सेहत व संबंधों को बिगाड़ सकते हैं। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ। सिंह23
जुलाई से 23 अगस्तभाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।संतुलित आहार-विहार से स्वास्थ्य तरोताजा व खिला हुआ रहेगा। यदि कोई पीड़ा है तो वह शीघ्र ही समाप्त होगी। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों की सफलता का महत्वपूर्ण समाचार खुशियों में इजाफा करेगा। किन्तु योग्यताओं को निखारने हेतु प्रयास जारी रखने होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। संतान पक्ष की वैवाहिक चिंताएँ हल होगी। यात्रा व धन के मामलों में बदलाव करना पड़ सकता है। पक्षियों को दाना डालें। कन्या24
अगस्त से 23 सितंबरभाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।कला, साहित्य, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रबंधन से संबंधित क्षेत्रों में इच्छित मुकाम हासिल होगा। पत्नी व बच्चों के सहयोग सेजीवन में अमन-चैन रहेगा। जीवन स्तर सुखद व उच्च रहेगा। किसी जरूतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। कोई गुप्त किन्तु अहं मुद्दे से जुड़ी खबर प्राप्त होगी। यात्रा व न्यायिक मामलों में सजग रहें, विरोधी कोई बड़ा पेंच फँसा सकते हैं, सजगता से आप उनकी चाल को नाकाम कर सकते हैं।
तुला24
सितंबर से 23 अक्टूबरभाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लेमन। राजनैतिक व सामाजिक प्रगति हेतु समकक्ष अधिकारी से उच्च स्तरीय आश्वासन प्राप्त होगा। शिक्षा व रोजगार के उम्दा अवसर प्राप्त होंगे। सफलता आपकी मुट्ठी में है, बशर्ते पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। वित्तीय स्थिति समृद्ध रहेगी। परिवार में माँगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। स्वास्थ्य संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है, खान-पान का ध्यान रखें। सप्ताहांत में शत्रु पक्ष पुराने मुद्दों को उछाल सकते हैं। पक्षियों को दाना डालें। वृश्चिक24
अक्टूबर से 22 नवंबरभाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।आजीविका के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। किन्तु अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने में चूके नहीं। विदेश व निवेश मामलों में लाभ के योग रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। जायदाद के महत्वपूर्ण दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने से पहले जाँच लें, कोई गुप्त नीति के तहत धोखा दे सकता है। यात्रा संदर्भों में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएँ। धनु23
नवंबर से 21 दिसंबरभाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग बैंगनी।इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। चिकित्सीय विज्ञान, शोध, कला, फिल्म, संगीत के क्षेत्रों में सम्मान व लाभ मिलेगा। यदि ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष को कार्य व व्यवसाय में निपुण करने की लालसा पूर्ण होगी। जीवनसंगिनी के सहयोग से खुशियों में इजाफा होगा। धन निवेश व भू-जायदाद में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी आ सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी। मकर22
दिसबंर से 21 जनवरीभाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम।वित्त, बीमा, सुरक्षा व कानून के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। उत्पादों के विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, किन्तु सफलता अवश्य मिलेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनैतिक व सामाजिक कार्यों में अंतिम निर्णय से पहले उसके प्रभाव पर खुद ही विचार करें। पिता से धन लाभ के योग रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है, क्रोध व तामसिक आहारों के सेवन से बचें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।
कुंभ 22
जनवरी से 19 फरवरीभाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।शिक्षा व स्वास्थ्य मामलों में उन्नति रहेगी। मनोनुकूल शिक्षण संस्थान में दाखिले के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने के उम्दा अवसर रहेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। खरीद व विक्री मामलों में बाजार में नई पैठ स्थापित होगी। स्वजनों के मध्य बनी समझ के बाद परिणय सूत्रों की मधुर शहनाइयाँ बज उठेंगी। भू-जायदाद व यात्रा मामलों में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी आ सकती हैं, सावधानी रखें। मीन20
फरवरी से 20 मार्चभाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।सेहत तरोताजी व खिली हुई रहेगी। यदि कोई पीड़ा है तो उसका अंत होगा। किन्तु अपने अन्दर छुपे हुए आत्मविश्वास को जगाएँ। आँख मूँद कर दवाओं का प्रयोग न करें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। स्वजनों की प्रगति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में उचित समय की प्रतीक्षा करें। यह समय मातृ व ससुराल पक्ष से मिलकर चलने का है। गरीब कन्या की शादी में सोने या चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।